Arsh Hospital Family Organizes Holi Milan Ceremony in Gaya, Rural Cultural Holi Celebrated
गया (बिहार) गयाजी शहर के एपी कॉलोनी स्थित संचालित अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल परिवार की ओर से अस्पताल के निदेशक सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवनीत निश्चल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगोत्सव का त्योहार होली बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर होली के पावन त्योहार में ग्रामीण परिवेश का समावेश देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली के गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पारंपरिक एवं ग्रामीण परिवेश की होली के गीतों पर सभी लोग मंत्रमुग्ध नजर आए। इस अवसर पर सभी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।
इस मौके पर अर्श सुपर स्पेशलियटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे जीवन में नया प्रकाश और ऊर्जा लेकर आता है। उन्होंने कहा कि लोगों को सादगी और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाना चाहिए और किसी के साथ जबरदस्ती किए बिना पारिवारिक और खुशनुमा वातावरण में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनानी चाहिए।
डॉ. नवनीत निश्चल ने कहा कि ग्रामीण होली मिलन समारोह की व्यवस्था करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण संस्कृति में होली का एक अलग महत्व है और अस्पताल के कर्मचारी तथा यहां आने वाले कई मरीज भी ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े होते हैं। उन्होंने अस्पताल को आगे बढ़ाने में सभी कर्मचारियों और चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी।
वहीं अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता निश्चल ने भी लोगों से होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण होली मिलन समारोह आयोजित करने का उद्देश्य यह भी है कि हम सभी कहीं न कहीं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, क्योंकि बहुत से लोग ग्रामीण पृष्ठभूमि से आकर शहरों में अपना व्यवसाय और परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आए गायकों द्वारा भक्ति होली और भजन का आयोजन किया गया, जिसे सुनकर सभी लोग भाव-विभोर हो गए।
