Allegations of major irregularities in road construction
ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिववेणीगंज ,लूट खसोट का पर्याय बनी।पिपरा प्रखंड के अमहा में बन रहे सड़क निर्माण में लोगों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है, ग्रामीणों का आरोप है की सड़क निर्माण में भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है.
आरोप है कि निर्माण कंपनी द्वारा रात के अँधेरे में सड़क पर आनन फ़ानन में पीचिंग का कार्य किया गया है, जिसमें व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गई है, जिससे पीचिंग के महज एक दिन बाद ही सड़क टूटने लगी है, आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में विभागीय निर्देशों की खुलकर अनदेखी की गई है, सड़क निर्माण कम्पनी ने सड़क पर जिस तरह से पीचिंग का काम किया की सड़क का गिट्टी हल्का दबाव देने पर ही उखड़ जाता है, कई जगह सड़क का गिट्टी पीचिंग के महज एक दिन बाद ही उखड़ चूका है, सबसे बड़ा आरोप यह है की सड़क निर्माण से सम्बंधित बोर्ड योजना स्थल पर नहीं लगाया गया है, जिससे विभागीय निर्देशों की अनदेखी की बात सामने आ रही है.
किस विभाग से सड़क का निर्माण किया गया है और सड़क कहां से कहां बन रही है और कितने की लागत से बन रही है इसकी जानकारी योजना स्थल पर बोर्ड के माध्यम से सार्वजनिक नहीं की गई है, हालांकी सूत्र द्वारा बताया जा रहा है की यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के अधीन पिपरा प्रखंड में NH 106 अमहा वार्ड 4 से अमहा वार्ड 2 ततमा टोले तक बनी है.
सड़क निर्माण के महज एक दिन बाद उखड़ रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने उच्चधिकारी से जांच की मांग की है. इस बाबत पूछे जाने पर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज के जेई प्रमोद कुमार ने कहा की ग्रामीणों के शिकायत पर स्थलीय जांच की जाएगी. जांच के उपरांत समुचित पहल की जाएगी.
