कल्याणपुर के वार्ड नंबर 19 स्थित मिर्जापुर नई बस्ती वाली गली से केस्को (KESCO) की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। इलाके में बिजली के खुले और जर्जर तार पूरी तरह से नीचे लटक रहे हैं, जिससे हर पल किसी बड़े हादसे का डर बना हुआ है। पप्पू सोनकर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि बिजली विभाग को बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। संकरी गली में लटकते तारों की वजह से बच्चों और राहगीरों के लिए करंट की चपेट में आने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
तस्वीरें साफ बयां कर रही हैं कि केस्को विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
(लटकते तारों के शॉट्स, संकरी गली में नीचे लटकते बिजली के केबल, डर के साए में गुजरते लोग)
कल्याणपुर वार्ड नंबर 19 जहां मिर्जापुर नई बस्ती वाली गली में केस्को की अनदेखी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। देखिए किस तरह बिजली के तार हादसों को दावत दे रहे हैं। जमीन के इतने करीब लटकते ये तार कभी भी किसी मासूम या राहगीर की जान ले सकते हैं। मानसून और नमी के मौसम में यह खतरा और भी जानलेवा हो जाता है।
विजुअल: (परेशान स्थानीय निवासी, तारों की तरफ इशारा करते हुए)
पप्पू सोनकर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी का कहना है की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। तार इतने नीचे लटके हैं कि कोई गाड़ी निकले या कोई बच्चा हाथ उठा दे तो बड़ा हादसा हो सकता है। क्या केस्को किसी की जान जाने के बाद जागेगा?”
कल्याणपुर वार्ड नंबर 19 मिर्जापुर वाली गली में लटकते ये बिजली के तार केस्को के दावों की पोल खोल रहे हैं। अब देखना यह होगा कि खबर दिखाए जाने के बाद नींद में सोया बिजली विभाग इन तारों को दुरुस्त करता है या फिर किसी अनहोनी का इंतजार करता रहेगा
