AIMIM Slams ‘The Kerala Story 2’, Syed Aslam Calls It a Plot to Disrupt Communal Harmony
‘द केरला स्टोरी 2’ के टीज़र रिलीज़ होने के बाद देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने फिल्म को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म के जरिए देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।
सय्यद असलम ने कहा कि जिस तरह से फिल्म को दर्शाया गया है, वह सरासर गलत है और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत की आज़ादी में मुसलमानों ने भी बड़ी कुर्बानियां दी हैं काला पानी की सज़ाएं, फांसी तक झेली हैं।
इसके बावजूद आज समाज को बांटने वाली साजिशें की जा रही हैं, जो देश की तरक्की में बाधा बनेंगी।उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद सभी का सपना था कि भारत फिर से ‘सोने की चिड़िया’ बने, लेकिन सांप्रदायिक माहौल बनाकर उस सपने को कमजोर किया जा रहा है।
सय्यद असलम ने अपील की कि देश में भाईचारा बनाए रखने के लिए इस तरह की फिल्मों को बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए और सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। AIMIM नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि ‘द केरला स्टोरी 2’ पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और फिल्म पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए देश के सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाएंगे।
