Burhanpur Shock: MP Gyaneshwar Patil’s Brother Dies by Suicide, Jumps into Well
मध्य प्रदेश: के Burhanpur से एक दुखद खबर सामने आई है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद Gyaneshwar Patil के छोटे भाई विश्वनाथ उर्फ बाडू पाटिल ने आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे की है, जब विश्वनाथ पाटिल चुपचाप अपने घर से बाहर निकले और अपने गृह ग्राम बोहरडा स्थित खेत में पहुंचे। वहीं उन्होंने खेत के कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर और एसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पाटिल परिवार और उनके समर्थकों में गहरा दुख है।
जानकारी के अनुसार, दिवंगत विश्वनाथ पाटिल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बोहरडा में किया जाएगा।
