The leopard, which had become synonymous with terror, has finally been captured in a cage.
लखीमपुर। खीरी के धौरहरा रेंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।दुबघट्टा घाट–सुजईकुंडा–भटपुरवा मार्ग पर आतंक का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया है।
वन विभाग की सतर्क टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पिंजरे में कैद कर लिया है। बताया जा रहा है कि यही तेंदुआ करीब एक महीने पहले मंगरौली गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसकी मौत का कारण बना था।
घटना के बाद से ही यह पूरा इलाका दहशत में था। हालात ऐसे हो गए थे कि शाम छह बजे के बाद इस मार्ग पर लोगों का आना-जाना लगभग पूरी तरह से बंद हो गया था।

तेंदुए के पकड़े जाने के बाद अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।
फिलहाल पकड़े गए तेंदुए को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के उच्चाधिकारियों की निगरानी में रखा गया है।
