When the cylinder caught fire, PRB driver Rahul Mishra and constable Awadhesh Kumar showed bravery.
इटावा। के थाना इकदिल क्षेत्र अंतर्गत गांव अमीनाबाद निवासी महेश चंद्र पुत्र गंगादीन के यहां उनके पुत्र की बारात जानी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रसोई में भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई।
आग सूचना डायल 112 को दी गई तत्काल मौके पर पीआरबी 112 चालक राहुल मिश्रा कांस्टेबल अवदेश कुमार और इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते बड़ा नुकसान होने से टल गया हालांकि आग की चपेट में आने से कुछ कुर्सियां और गद्दे जल गये
महेश चंद्र ने बताया कि पुलिस के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
