सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ बिग स्क्रीन पर लौट रहे हैं। 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड इस फिल्म में वह नेवी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। फिलहाल दर्शकों के सामने फिल्म का ट्रेलर आया है, जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया है।
हाल ही में अहान शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट करते हुए बताया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी एक्टर को देखने का लोगों का नजरिया किस तरह से बदल रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि सोशल मीडिया पर लोग किस तरह से उनके और एक एक्टर के बीच तुलना करके दीवार खड़ी करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
