UAE Deals Blow to Pakistan, President Sheikh Mohamed bin Zayed Cancels Airport Agreement
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक और कूटनीतिक झटका दिया है। भारत दौरे से लौटने के बाद UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पाकिस्तान के साथ होने वाले अहम एयरपोर्ट समझौते को रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले से पाकिस्तान को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, अगस्त 2025 में पाकिस्तान और UAE के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन की जिम्मेदारी UAE को सौंपी जानी थी। यह डील पाकिस्तान के एविएशन सेक्टर के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी।
हालांकि, अब UAE ने इस समझौते से खुद को अलग कर लिया है। एयरपोर्ट डील के रद्द होने से पाकिस्तान की आर्थिक योजनाओं को झटका लगा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी साख पर भी असर पड़ सकता है।
