Thieves are causing widespread terror in Rampur, targeting three houses.
उत्तर प्रदेश: के रामपुर जिले की स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव नानकार के मंझरा वाला नगर में चोरों में ऐसा दुस्साहस दिखाया जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है पुलिस गश्त पर औऱ सुरक्षा इंतजामों को खुली चुनोती देते हुए चोरों ने एक ही रात में गाँव के तीन अलग-अलग घरों को अपना निशाना बना लिया,
इस घटना में करीब 50 हजार रुपये नगद और 25 तोले से अधिक सोना और बड़ी मात्रा में चांदी समेत तकरीबन 55 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया,घटना के बाद गांव में सन्नाटा और डर का माहौल छा गया जबकि लोग पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाने लगे,
गाँव निवासी खालिद जो कि दिल्ली में रहकर पीओपी का काम करता है शुक्रवार वह अपने घर से दूर था इसी का फायदा उठाकर चोरों ने उसके घर के फाटक का ताला तोड़ा और भीतर घुस गए अलमारी से 20 हजार रुपये नगद लगभग 8 तोले-सोने के आभूषण और चांदी की एक जोड़ी पाजेब चुरा ली गई, सुबह जब परिवार वालों ने घर का ताला टूटा और सामान बिखरा पड़ा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई,
इसके साथ ही बंद मकान भी नहीं बचा पहली वारदात के बाद चोरों का हौसला और बढ़ गया उन्होंने गांव के ही नक्शे अली के बंद मकान को अपना अगला निशाना बनाया,यहां से चोरों ने अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नगद और करीब 5 तोले सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए,लगातार हो रही चोरी की खबर फैलते ही आस पड़ोस के लोग एक दूसरे के घरों की तरफ दौड़ पड़े लेकिन तब तक चोर काफी दूर निकल चुके थे,
इसके साथ ही चोरों की तीसरी और सबसे बड़ी वारदात गाँव के ही पीओपी कारीगर जाफर अली के घर हुई,यहां ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने 21 हजार रुपए नगद करीब 12 तोले सोना और 1 किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए, सुबह जब परिजनों ने देखा कमरों में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारियां खाली है तो गांव में चीख पुकार मच गई, लोग दहशत में इधर-उधर भागते हो नजर आए,
असलहो के साथ सीसीटीवी में कैद संदिग्ध,इस पूरी वारदात का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि चोर-चोरी से पहले गली में असलहों के साथ चहल कदमी करते हुए सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गए,इसके बावजूद वे बेख़ौफी के साथ तीन-तीन घरों में सेंध लगाकर फरार हो गए,वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर रात में पुलिस गश्त और निगरानी मजबूत होती तो शायद चोर इतने बड़े स्तर पर घटना को अंजाम नहीं दे पाते,
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही कोतवाली स्वार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी,पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के इलाकों में पूछताछ करने की बात कही है, वही पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर देकर जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की हैं,
