The underground pedestrian walkway in Vinoba Puri has become a source of trouble.
विनोबा पुरी पैदल पथ अंडरग्राउंड बना परेशानी का सबब।
दिल्ली के विनोबा पुरी इलाके में स्थित पैदल पथ अंडरग्राउंड से लगातार पानी भरा रहने और गंदगी की समस्या सामने आ रही है। अंडरग्राउंड में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि यहां गंदगी फैलाने पर ₹1000 के जुर्माने का बोर्ड भी लगा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद न तो साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही नियमों का पालन कराया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, मगर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बारिश के मौसम में पानी भरने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और आम जनता को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी?
