The Superintendent of Police inspected Bachhrayun police station, reviewed the renovation of the barracks and the Mission Shakti center.
पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा थाना बछरायूं परिसर में स्थित जर्जर आवासीय बैरकों के प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक अमरोहा श्री अमित कुमार आनंद द्वारा थाना बछरायूं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में स्थित जर्जर आवासीय बैरकों के प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्य को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि जीर्णोद्धार कार्य किस प्रकार, किन मानकों एवं किन आवश्यक सुविधाओं के साथ कराया जाना है। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना परिसर में संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा साइबर अपराधों की रोकथाम व जन-जागरूकता संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। आमजन को त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया, प्रतिसार निरीक्षक अमरोहा एवं प्रभारी थाना बछरायूं आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
