The road in Sambhal has turned into a pond
संभल में सड़क बनी तालाब: सम्भल में स्वच्छ भारत मिशन योजना को जिम्मेदारों के लापरवाही के कारण लगाया जा रहा पलीता विकास खंड की ग्राम पंचायत पीपली रहमापुर में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। गांव में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण मुख्य सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। हालात इतने खराब हैं कि महिलाओं को मजबूरी में गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के चामुंडा मंदिर के पास भारी गंदगी पसरी हुई है गांव की महिलाओं को पूजा अर्चना करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है चामुंडा मंदिर के पास गंदगी होने के कारण,जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा न तो साफ-सफाई कराई जा रही है और न ही जलनिकासी की कोई व्यवस्था की गई है।
गुरुवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि ग्राम प्रधान पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए कुछ खास लोगों को ही लाभ पहुंचा रहे हैं,जबकि गांव का अधिकांश हिस्सा उपेक्षित पड़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग पांच वर्षों से गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया गया है।
गांव में आज तक कोई भी सफाई कर्मचारी नहीं आता गांव की जन समस्याओं को लेकर कई बार प्रधान व सचिव से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ,जिससे ग्रामीणों में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है।प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जलनिकासी, सड़क और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं कराई गई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगी।
गांव की इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन करने में साइमीन सुनीता मुखतरी सुनीता बृजवती रीना सबीना सरोज मीना संतोष देवी कमलेश सत्तर हुसैन इस्लाम निसार दिनेश नेनसिंह राधे आदि उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान मोहम्मद अली द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि मेरे द्वारा कई बार सफाई कर्मचारी के लिए मांग की गई है लेकिन गांव में आज तक किसी भी सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है जिस कारण गांव में गंदगी पसरी हुई है।
