Suman Shah alias Bajrangi, a criminal with a reward of Rs 5,000, arrested
सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुट्टी के समीप 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी सुमन शाह उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
सुमन शाह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह दो कांडों में वांछित था।सदर थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।एसडीपीओ ने कहा कि यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है,क्योंकि आरोपी लंबे समय से फरार था। अब उससे पूछताछ कर अन्य मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा अवैध हथियार के मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ रही है।
