Protests in Badaun over the murder of an advocate in Rampur, demand for an Advocate Protection Act
बदायूं। रामपुर में अधिवक्ता फारुख अहमद खां की निर्मम हत्या के विरोध में दि डिस्ट्रिक्ट सिविल बार एसोसिएशन
बदायूं के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील कुमार सक्सेना व महासचिव विवेक कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान बार पदाधिकारी व कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।
