Protest Erupts in Lucknow Against UGC Regulations, Police Stop March Near Gandhi Statue
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में UGC रेगुलेशन के विरोध में सवर्ण मोर्चा का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने परिवर्तन चौराहे से गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च का ऐलान किया। दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में जोरदार नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में विभिन्न संगठनों के साथ शांतिपूर्ण मार्च की घोषणा की गई थी। वहीं Rajput Karni Sena के अध्यक्ष Sandeep Singh समेत स्वर्ण समाज के कई लोग मौके पर मौजूद रहे।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था और भारी पुलिस बल तैनात किया गया। गांधी प्रतिमा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करते नजर आए, जिसके चलते मौके पर हल्का तनाव भी देखा गया।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
