Police tightens noose on drug mafia before Holi, foreign liquor worth Rs 50 lakh recovered
बिहार। के सहरसा में नशा माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। होली पर्व में खपत के लिए लाई जा रही एक ट्रक विदेशी शराब की बड़ी खेप सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
कोसी रेंज के डीआईजी के निर्देश पर सहरसा एसपी के नेतृत्व में जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। नशा एवं नशीले पदार्थों के परिवहन, विक्रय और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है।
इसी क्रम में गुप्त सूचना पर देर रात सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने चकभारो गर्ल्स हाई स्कूल के पास खड़े हाइवा ट्रक की तलाशी ली। ट्रक में ऊपर गिट्टी भरकर अंदर शराब छिपाई गई थी, जिसे जप्त कर लिया गया।
छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर मौजूद 8-10 तस्कर फरार हो गए।पुलिस ने तस्करी के लिए लाए गए बोलेरो पिकअप वाहन को भी जब्त किया। दोनों वाहनों से 432 कार्टन विदेशी शराब (कुल 3801.95 लीटर) बरामद हुई, जिसमें रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग,रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की और ब्लेंडर्स प्राइड जैसी नामचीन ब्रांड शामिल हैं। ये हरियाणा व झारखंड निर्मित हैं।इस मामले में वाहन मालिक सहित 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
