PETA India and Aashray Foundation Organise Awareness Exhibition Under “We Are All Animals” Campaign
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स इंडिया (PETA इंडिया) और आश्रय फाउंडेशन द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी “हम सभी पशु हैं” अभियान के तहत आयोजित की गई।
इस जनजागरूकता प्रदर्शनी में खून से सने बॉडीसूट पहनकर हुक पर लटके “सूअर” और “बकरी” के शवों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया गया, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अभियान का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी जीव केवल कुछ क्षणों के स्वाद के लिए मारे जाने या काटे जाने का हकदार नहीं है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को पशुओं के प्रति संवेदनशील बनाने और करुणा का भाव जागृत करने का प्रयास किया गया है।
प्रदर्शनी के जरिए पशु अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया और लोगों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई।
