Mother and son fell from their bike while trying to save a blue bull that suddenly appeared on the road.
फतेहपुर यूपी।अचानक बीच सड़क पर आयी नील गाय बचाने में बाइक से गिरे माँ बेटा स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से सीएचसी में कराया भर्ती डॉक्टर ने महिला को किया मृत घोषित,बिना पुलिस को सूचना दिए बेटा ले गया शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में तेज रफ्तार में माँ के साथ बाइक पर जाते समय अचानक नील गाय बीच सड़क पर आ गई।नील गाय को बचाने में माँ बेटा बाइक सहित सड़क पर गिर गए।हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां मौजूद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार को 12:बजे पतारी मोड़ के समीप बाइक के सामने अचानक नील गाय आ जाने से बाइक में सवार कृष्णा उम्र 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद तथा पुत्र ललित कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार निवासी भीतरगांव थाना घाटमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना होते ही मौके पर भारी भीड़ लग गई राहगीरों की मदद से घायल मां बेटे को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में लाया गया ।जहां चिकित्सक ने मां को देखकर मृत्यु घोषित कर दिया,मृत्यु की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही मामूली रूप से घायल पुत्र ने बिना पुलिस को जानकारी दिए अपनी निजी गाड़ी से माँ के शव को लेकर घर चला गया।
थाना प्रभारी ने बताया हादसे की जानकारी उनके पास नही है।
