Meloni was thrilled by the birthday surprise.
टोक्यो: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी इस बार अपने जन्मदिन पर जापान की यात्रा पर थीं। इस दौरान, उन्हें अपने बर्थडे पर बड़ा सरप्राइज मिला। जापान की प्रधानमंत्री Sanae Takaichi ने उनके लिए केक मंगवाया और साथ ही मेलोनी के लिए Happy Birthday सॉन्ग भी गाया। इसको देखते ही मेलोनी सरप्राइज हो गईं। वह अपनी खुशी छिपा नहीं पाईं और उनकी हंसी कैमरे में कैद हो गई। मेलोनी का बर्थडे 15 जनवरी को होता है। जापान में मनाए गए उनके बर्थडे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
बर्थडे पर मेलोनी को यूं मिला सरप्राइज
बता दें कि जॉर्जिया मेलोनी की जापान यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सामने बैठी दिख रही हैं। फिर उनके लिए अचानक केक आता है। और फिर उनके सामने बैठीं जापान की पीएम Happy Birthday गाना गाने लगती हैं। इसको देखकर मेलोनी बहुत खुश हो जाती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Jeffrey J. Hall नामक यूजर ने पोस्ट किया।
