Massive Fire Breaks Out at Plasto Factory in Morbi’s Khanpar Village
मोरबी, गुजरात: Morbi जिले के खानपार गांव में स्थित उन्नति प्लास्टो फै्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
