Mamata Banerjee Reacts Sharply to President’s Remarks, Says BJP Is Dragging President Into Politics
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu की नाराजगी से जुड़े बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी राजनीति को इस स्तर तक ले गई है कि अब राष्ट्रपति को भी इसमें घसीटा जा रहा है।
ममता बनर्जी ने कहा, “Sorry मैडम, मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं, लेकिन अगर कोई 50 बार आए तो हर कार्यक्रम में मेरा शामिल होना संभव नहीं है।” उन्होंने कहा कि जिस कार्यक्रम की बात की जा रही है, उसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और इस समय वह धरने पर बैठी हुई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राष्ट्रपति साल में एक बार भी आतीं तो वह उन्हें रिसीव करने जरूर जातीं, लेकिन हर कार्यक्रम में पहुंच पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता था कि आपका क्या कार्यक्रम था।”
ममता बनर्जी ने आगे कहा, “You are the priority of BJP, I am property for people.” उन्होंने यह भी कहा कि जब मणिपुर में अत्याचार हो रहा था, तब राष्ट्रपति वहां क्यों नहीं गईं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बीजेपी ने उन्हें वहां जाने से मना किया था।
