Malvi Awas Griha to protest the India-US trade deal.
बदायूं। शहर के मालवी आवास गृह पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड समझौते का विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस समझौते से देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी उत्पादों के आयात में बढ़ोतरी से भारतीय कृषि और स्थानीय बाजार प्रभावित होंगे, जिससे किसानों की आय पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
धरने के उपरांत भाकियू कार्यकर्ताओं ने बदायूं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों के विपरीत कोई निर्णय लिया गया, तो संगठन आंदोलन तेज करेगा।
