Lucknow: Two horses, along with a horse-drawn carriage, fell into an open drain; video goes viral.
लखनऊ।राजधानी लखनऊ में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। पारा क्षेत्र में खुले नाले में तांगा समेत दो घोड़े गिर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ, जिसमें दोनों घोड़े खुले नाले में गिर गए और उन्हें चोटें आईं। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घोड़ों को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में नगर निगम के प्रति लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। इससे पहले भी खुले गड्ढों और नालों में गिरने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इलाके में जगह-जगह खुले नाले और गड्ढे लोगों और जानवरों के लिए लगातार खतरा बने हुए हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द खुले नालों को ढकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
