‘Light Shop’: The Korean Horror Series Creating Fear and Mystery on OTT
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसी हॉरर सीरीज दर्शकों के बीच खास चर्चा में है, जिसने डर और सस्पेंस का नया माहौल बना दिया है। कोरियन ड्रामा सीरीज ‘लाइट शॉप’ अपनी रहस्यमयी कहानी और डरावने माहौल के कारण दर्शकों को शुरुआत से आखिरी एपिसोड तक बांधे रखती है।
हॉरर और सस्पेंस का दमदार मिश्रण
दिसंबर 2024 में रिलीज हुई इस कोरियन सीरीज का निर्देशन किम ही वॉन ने किया है, जबकि कहानी कांग फुल ने लिखी है। सीरीज में जू जी हून और पार्क बो यंग मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। दोनों कलाकारों के दमदार अभिनय और मजबूत स्क्रीनप्ले ने सीरीज को और प्रभावशाली बना दिया है।
दर्शकों को खूब आई पसंद
रिलीज के बाद से ही ‘लाइट शॉप’ को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला। हॉरर, सस्पेंस और इमोशन का संतुलित मिश्रण इस सीरीज को खास बनाता है। इसकी अनोखी थीम और रहस्यमयी माहौल ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया। आईएमडीबी पर इसे 7.8 की रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
क्या है कहानी?
8 एपिसोड की यह हॉरर-थ्रिलर एक साधारण दिखने वाली लैंप शॉप के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे जंग वॉन-यंग चलाता है। इस दुकान पर आने वाले ग्राहक बेहद रहस्यमयी होते हैं। कहानी में दावा किया जाता है कि ये लोग जीवित नहीं हैं और अपनी मौत से अनजान हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रहस्य और डर दोनों गहराते जाते हैं।
अगर आप हॉरर और सस्पेंस से भरपूर कंटेंट देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज हिंदी भाषा में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
