Lakhimpur Kheri: Dense fog causes horrific road accident, three killed Lakhimpur Kheri.
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के गोला थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जलालपुर मोड़ के पास हुई इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हादसा अलसुबह उस समय हुआ जब कार में सवार चार लोग दिल्ली से बहराइच जा रहे थे। जलालपुर मोड़ के पास घने कोहरे के चलते कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, कार सवार दिल्ली से बहराइच एक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी, सीओ रमेश कुमार तिवारी और गोला थाना प्रभारी अंबर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और राहत एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
