Journalist attacked in Indirapuram, Ghaziabad; police investigating
गाजियाबाद। के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि परिवार के साथ खाना खाने गए एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने जान से मारने की कोशिश का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एक पत्रकार अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में भोजन करने गया था। इसी दौरान बाहर खड़े एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर शौचालय जैसी हरकत करने से मना किया गया।
आरोप है कि इस बात से नाराज होकर उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया और पत्रकार की गाड़ी पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
