आज के दौर में स्टैंड-अप कॉमेडी का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन भारत में इसकी बढ़ती लोकप्रियता का श्रेय पूरी तौर से मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले जाकिर खान को जाता है। जाकिर की स्टैंड-अप कॉमेडी के चाहने वाले काफी ज्यादा हैं और हर किसी को उनका अंदाज पसंद आता है।
मौजूदा समय में स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान का नाम स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘पापा यार’ टूर को लेकर चर्चा में बना हुआ है, जिसको वह देश के अलग-अलग शहरों में होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में हैदराबाद में अपने इस शो के दौरान जाकिर ने स्टैंड-अप कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने का एलान किया है, जोकि 5 साल तक चल सकता है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ये फैसला क्यों लिया है।
