India–Israel Announce Special Strategic Partnership
इजरायल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के साथ स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत दोनों देश आने वाले समय में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर सहमति की दिशा में काम करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इजरायल अब क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाएंगे। इसके तहत इजरायल में नई यूपीए टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी जोर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दशकों पुराना विश्वसनीय सहयोग रहा है और अब दोनों देश ज्वाइंट डेवलपमेंट, ज्वाइंट प्रोडक्शन और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर मिलकर काम करेंगे।
इसके अलावा सिविल न्यूक्लियर और अंतरिक्ष (स्पेस) क्षेत्र में भी सहयोग को आगे बढ़ाया जाएगा। कृषि क्षेत्र में इनोवेशन और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी है, जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा एक विशेष केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
