In the Sambhal mini-truck theft case, police have arrested two suspects
संभल। के थाना चंदौसी पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए छोटे हाथी वाहन और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट वीडीआई कार के साथ दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना चंदौसी में दर्ज मुकदमा संख्या 29/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया था कि 24 जनवरी 2026 की शाम गोदाम में खड़ा छोटा हाथी वाहन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरी में प्रयुक्त वाहन और अभियुक्तों की पहचान की।
पुलिस टीम ने 29 जनवरी 2026 को अभियुक्त आरिफ पुत्र अकबर हुसैन निवासी जागीर नगर थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ और हुसैनुद्दीन उर्फ हुसैन पुत्र आबिद निवासी रजामार थाना क्वारसी जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने किराए पर माल ढुलाई के बहाने वाहन चुराया था।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया छोटा हाथी वाहन, घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संभल ने टीम को सराहना देते हुए कहा कि वाहन चोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
