In Supaul, criminals robbed a cattle trader of Rs. 25 lakh at gunpoint; police have launched an investigation.
सुपौल में अपराधियों का तांडव, दिन दहाड़े हथियार से लैश अपराधियों द्वारा मवेशी व्यापारी से हथियार सटाकर 25 लाख रूपये की लूट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसके बाद इलाके में दहशत फ़ैल गई है. हालांकी घटना के बाद पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
यह घटना सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 22 की बताई जा रही है.
बताया गया कि दो मवेशी व्यापारी आज सुबह मवेशी खरीदने के लिए सुपौल से मवेशी हाट सिंहेश्वर जाने के लिए निकल रहे थे, इसी दरम्यान सदर बाजार वार्ड न 22 में बाईक पर सवार दो अपराधी उसके नजदीक आकर उसके कनपट्टी में हथियार सटा दिया और जान से मारने कि धमकी देकर उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया, बताया गया की 25 लाख रूपये की लूट की गई है, कहा गया की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहाराते हुए भाग निकले. उसके बाद पीड़ित मवेशी व्यापारियों ने इसकी सुचना सदर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची सदर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यापारी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं.
कहा गया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर नगर निवासी मो नवाब और मो शहजाद पिछले करीब 10 वर्षों से सुपौल में रहकर मवेशी खरीद बिक्री का कारोबार कर रहे हैं। दोनों मवेशी व्यापारी सुपौल नगर परिषद वार्ड संख्या 18 में किराए के एक कमरे में रहते हैं.
पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि आज सुबह जैसे ही वो अपने कमरे से निकले कुछ दुरी पर एक गली में बाईक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार सटा कर उनसे 25 लाख रूपये लूट लिया है.
फिलहाल लूट कांड की घटना को लेकर पीड़ित मवेशी व्यापारी ने सदर थाना में लिखित शिकायत किया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है.
इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस लुटकांड की घटना की जांच शुरू कर दी है, आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इस बाबत पूछे जाने पर सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है
