Home Guard Recruitment Protest Continues in Begusarai, Candidates Continue Sit-In During Holi
बेगूसराय: जिले में होमगार्ड भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी सैकड़ों अभ्यर्थी धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
चार सौ से अधिक चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी करने के बाद चयन सूची जारी हुई, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं दी गई है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
अभ्यर्थियों का कहना है, “हम लोगों ने सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयन सूची में नाम आने के बावजूद ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही। जब तक नियुक्ति नहीं मिलेगी, आंदोलन जारी रहेगा।”
धरना स्थल पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को समर्थन देते हुए संबंधित अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिलाया है।
होली के बीच जारी यह धरना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। अब देखना होगा कि अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग कब तक मिलती है।
