Virat Kohli Record
Virat Kohli Record: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 18 जनवरी को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर वैसे टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, लेकिन भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट के लिए यह मैदान लकी नहीं रहा है। इस मैदान पर विराट वनडे क्रिकेट में अभी तक रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। ऐसे में तीसरे वनडे मैच में यहां विराट कोहली एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
होल्कर स्टेडियम में विराट के आंकड़े नहीं हैं अच्छे
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विराट ने अभी तक सिर्फ 4 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान वह 33 के औसत से सिर्फ 99 रन बना पाए हैं। इस मैदान पर विराट का हाईएस्ट स्कोर सिर्फ 36 रन का रहा है, इसका मतलब है कि उनके बल्ले से होल्कर स्टेडियम में अभी तक भी शतकीय या अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में विराट कितना रन बना पाते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि इन दिनों विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं।
