Holi meeting ceremony was celebrated with pomp in LNT College
ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन महाविद्यालय की ओर से किया गया। प्राचार्या डाॅ. ममता रानी की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह बाबा गरीबनाथ की पारंपरिक गीत से की गई।
होली मिलन के अवसर पर प्राचार्या ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि रंगोत्सव का अर्थ मन के क्लेश को मिटाकर सौहार्द का माहौल बनाना है। साथ ही, नये भारत के निर्माण में भारतीयता का रंग सबसे ऊपर रखना है। शिक्षकों ने लोक रंग से भींगे क ई गीत प्रस्तुत किए। एजाज अनवर ने रंग बरसे भींगे चुनार वाली गाना प्रस्तुत किया।
वहीं संध्या ,अर्चना,ममता आदि शिक्षकों ने क ई भजन गाये। मृगांक रंजन,पुष्कर सत्यम,मनीष मधुर,बालमुकुंद आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राचार्या सहित कई शिक्षकों को महामूर्ख ,मूर्खाधिराज,मूर्ख अर्थपाल,मूर्ख वैज्ञानिक,मूर्ख शोधार्थी आदि उपाधियों से विभूषित किया गया।
इस अवसर पर शानदार लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम का समापन हरिहर नाथ के भजन से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
