Grand Inauguration of Police Week in Saharsa, Strong Beginning with Anti-Drug Awareness March
सहरसा। बिहार पुलिस सप्ताह का धूमधाम से शुभारंभ हो गया। पुलिस केंद्र सहरसा से नशा मुक्ति के संदेश के साथ निकले पैदल मार्च ने सप्ताह की शुरुआत की।
शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरे इस मार्च में सैकड़ों पुलिसकर्मी शामिल हुए। मार्च के दौरान नशे के खिलाफ नारे लगाए गए और पंपलेट बांटे गए।22 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस सप्ताह में सहरसा पुलिस कई विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी।
इनमें नशा मुक्ति अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, महिला-बाल सशक्तिकरण, साइबर अपराध जागरूकता, रक्तदान शिविर और जन संवाद शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे।सहरसा पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और इस सप्ताह को यादगार बनाएं
