सहरसा।सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा स्थित कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
सहरसा।सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कोसी दियारा स्थित कनरिया थाना क्षेत्र के फरेवा मुसहरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेलवाड़ा पंचायत के फरेवा मुसहरी निवासी चार जिगरी दोस्तों ने एक साथ फेराडॉन नामक कीटनाशक दवा पी ली।
इनमें राजा कुमार,सनी देओल कुमार, मुरारी सदा और सनोज कुमार शामिल थे।ये युवक हमेशा गांव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य करते थे।चारों ने खाद्य दुकान से दवा खरीदी और मक्का के खेत के पास बहियार में बारी-बारी से पी ली।
गांव में खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। सभी को खगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान राजा कुमार और सनी देओल कुमार की मौत हो गई।मुरारी और सनोज की हालत नाजुक बनी हुई है।
कनरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने दल-बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। वहां इस्तेमाल प्लास्टिक ग्लास और दवा का सैंपल बरामद हुआ। एसपी हिमांशु के निर्देश पर एफएसएल टीम बुलाई गई है। युवकों ने सुसाइड क्यों किया, इसकी छानबीन जारी है।
