FIR against the person who ran the gypsy with the e-rickshaw driver hanging on the bonnet in Rampur
रामपुर में ई-रिक्शा चालक को बोनट पर लटकाकर जिप्सी दौड़ाने वाले पर FIR, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई आरोपी मनप्रीत सी सिंह को भेजा जेल,,
टक्कर मारकर ई-रिक्शा चालक को घायल करने और फिर उसे बोनट पर लटकाकर जिप्सी दौड़ाने के प्रसारित वीडियो मामले में पुलिस को आखिरकार एक्शन लेना पड़ गया।
मामले को रफा दफा करने का प्रयास कर रही पुलिस ने अब जिप्सी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जिप्सी का मोटर व्हीकल एक्ट में चालान भी कर दिया है।
यह है पूरा मामला
घटना बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित केमरी तिराहे पर बुधवार सुबह 10 बजे की है। हाईवे पर पहले तेज रफ्तार जिप्सी ने सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया और उसका चालक घायल हो गया। उसकी नाक से खून भी निकलने लगा।
टक्कर के बाद जिप्सी चालक भागने का प्रयास करने लगा। ई-रिक्शा चालक उसे रोकने के लिए जिप्सी के आगे आकर खड़ा हो गया। बावजूद इसके चालक ने जिप्सी को दौड़ा दिया। ई-रिक्शा चालक जान बचाने को जिप्सी के बोनट पर चढ़ गया और बोनट पकड़कर लटक गया।
