Dispute Over Mosque at Lucknow University, Hindu Students Form Human Chain; Police Deployed on Campus
लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित एक मस्जिद को लेकर विवाद के बीच साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोके जाने की सूचना पर हिंदू छात्र नाराज हो गए। उन्होंने न केवल मुस्लिम छात्रों का समर्थन किया, बल्कि मानव शृंखला बनाकर कार्रवाई का विरोध भी जताया। छात्रों का कहना है कि परिसर में साम्प्रदायिक माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना के बाद कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विवाद विश्वविद्यालय परिसर की लाल बारादरी में चल रहे रेनोवेशन कार्य को लेकर बताया जा रहा है। परंपरा के अनुसार मुस्लिम समाज के लोग यहां नमाज अदा करने पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले ही परिसर में ताला लगाकर बैरिकेडिंग कर दी गई। आरोप है कि छात्रों को नमाज पढ़ने से भी रोका गया।
मामला बढ़ने पर हिंदू छात्रों ने एकजुटता दिखाते हुए बैरिकेडिंग हटा दी, जिसके बाद मुस्लिम छात्रों ने शांतिपूर्वक नमाज अदा की। इस दौरान हिंदू छात्रों ने मानव शृंखला बनाकर सहयोग किया और परिसर में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
फिलहाल स्थिति शांत बताई जा रही है। एहतियातन विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात है। छात्रों का कहना है कि वे सभी शांति और भाईचारे के पक्षधर हैं।
