Deadly Road Accident in Sitapur, Two Killed and Six Seriously Injured
सीतापुर में एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार रोडवेज बस और कई अन्य वाहनों की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
दुर्घटना थाना रामकोट क्षेत्र के मिश्रीख मार्ग पर हुई, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीएमओ सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। प्रशासन के अनुसार घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
