Budget 2026 Hindi PDF Download
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। यह बजट संसद के बजट सत्र के दौरान प्रस्तुत किया गया, जिसमें 2026-27 के लिए सरकार की वित्तीय रूपरेखा और रोडमैप को सामने रखा गया है।
बजट सत्र 2026 की तारीख और समय
संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त संबोधन से हुई। सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस दौरान कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं।
वित्तीय वर्ष से जुड़े प्रस्ताव
केंद्रीय बजट आमतौर पर 1 फरवरी को पेश किया जाता है, ताकि मंत्रालयों और विभागों को 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष से पहले प्रस्तावों को लागू करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
केंद्रीय बजट 2026: इनकम टैक्स से जुड़े प्रस्ताव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौवां बजट पेश किया है, जिसका उद्देश्य भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाए रखना है।
- रिवाइज्ड इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च करने का प्रस्ताव रखा गया है।
- मामूली शुल्क के साथ रिवाइज्ड आयकर रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख भी 31 मार्च करने का प्रस्ताव दिया गया है।
- लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के तहत शिक्षा और मेडिकल शिक्षा के लिए टीसीएस की दर 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया गया है।
- विदेश टूर पैकेज की बिक्री पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) की दर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है, जो पहले 20 प्रतिशत थी।
- वित्त वर्ष 2027 के बजट में छोटे करदाताओं के लिए नियम आधारित ऑटोमेटेड प्रक्रिया का प्रस्ताव रखा गया है।
- मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा दिए गए मुआवजे को आयकर से छूट देने का प्रस्ताव भी बजट भाषण में किया गया है।
बजट स्टेटमेंट
केंद्रीय बजट एक महत्वपूर्ण वार्षिक नीतिगत दस्तावेज होता है, जिसमें आने वाले वर्ष के लिए सरकारी खर्च, कर प्रस्ताव और वित्तीय रणनीति की रूपरेखा तय की जाती है। बजट 2026 पर सभी क्षेत्रों, बाजारों और आम लोगों की नजर बनी हुई है।
