The son took his mother's life; the police have sent the son, accused of murder, to jail.
उत्तर प्रदेश के रामपुर में शराब की लत ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है, रुपयों के लिए माँ से झगड़ा, और फिर ऐसा हमला कि माँ की जान चली गई।
यह दिल दहला देने वाली घटना उस बेटे की है,जिसने जन्म देने वाली माँ पर ही ईंट से जानलेवा हमला कर दिया,इलाज के दौरान मेरठ में महिला की मौत हो गई, जानकारी के मुताबिक।आरोपी राजू अपनी दो बहनों का इकलौता भाई है।
शुक्रवार शाम वह शराब पीने के लिए अपनी 50 वर्षीय माँ माया देवी से रुपये मांग रहा था,माँ ने जब रुपये देने से इनकार किया तो उसके बेटा राजू अपना आपा खो बैठा,गुस्से में बौखलाए बेटे ने बेरहमी से ईंट उठाकर अपनी माँ के सिर पर हमला कर दिया, हमले में माया देवी के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं,हमले के दौरान उनका हाथ भी बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया,घटना के समय घर पर पिता मौजूद नहीं थे,माँ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल महिला को बचाया,ग्रामीणों ने पहले माया देवी को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से हालत गंभीर देखते हुए रामपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया,जिसके बाद इलाज के दौरान माया देवी ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी राजू शराब का आदी है,इसी कारण उसकी पत्नी भी करीब दो साल पहले उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी, घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और गम का माहौल है माँ की हत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है,शराब की लत कैसे रिश्तों को खत्म कर देती है, रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र की यह घटना उसकी एक और दर्दनाक मिसाल बन गई है।
वही इस विषय पर अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया थाना शाहाबाद के जागेश्वर गांव में राजू नाम का एक युवक हैं वो शराब के नशे का आदि हैं उसने अपनी माँ से शराब के लिए रुपए मांगे माँ ने रुपए देने से मना किया तो उसने इट से अपनी माँ के सर पर वार कर दिया उसकी बहनो ने माँ को बचाने का भी प्रयास किया तो उनके साथ भी हाथापाई की उसने इसने उसमे उनकी माँ को गम्भीर चोटे आयी थी वो भर्ती थी औऱ मेरठ में कल उनकी मृत्यु हो गई है उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं उसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी,
शराब के नशे को लेकर ही मुख्य कारण था,वो अनावश्यक अपनी माँ पर पैसे को लेकर डिमांड बनाता था उसने ईंट मारकर हत्या की औऱ उसको तत्काल हम लोगो ने गिरफ्तार भी कर लिया है जेल में है इस समय,पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पश्चात 302 में उसको हम लोग उसकी रिमांड लेंगे,परिवार में इसकी दो बहनें है बहन ने ही मुकदमा लिखाया है औऱ बहन में ही पुलिस को सूचना दी थी, अभी यही पता चल रहा है कि पूर्व से ही शराब के नशे का आदि है,मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 साल बताई जा रही है।
