Akhilesh Yadav Greets People on Holi, Says Festival of Colors Unites the Nation
सैफई, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “हमने और आपने धरती पर कहीं नहीं देखा होगा जैसा रंगों का त्योहार भारत में मनाया जाता है। यह भारत का त्योहार हमें एक करता है और यही संदेश देता है कि हम सब बहुरंगी रहें।”
अखिलेश यादव ने इस अवसर पर देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्योहार सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और विविधता में एकता का प्रतीक है।
