A young man died under suspicious circumstances in a hotel room in Shahjahanpur.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्वागत होटल में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे के अंदर हुई है।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय गौरव सक्सेना, निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई है। बताया गया है कि गौरव सक्सेना ने 1 फरवरी को स्वागत होटल में कमरा नंबर 107 लिया था और वह व्यापार के सिलसिले में शाहजहांपुर में ठहरा हुआ था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
