A very tragic news story has emerged from Shahjahanpur...
युवक पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था और बीमारी से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
यह तस्वीरें शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की हैं जहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान एक युवक ने तीसरी मंज़िल से कूदकर अपनी जान दे दी।मृतक की पहचान अनुज कुमार, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है,जो सीतापुर जिले के महोली का रहने वाला था।
अनुज पिछले करीब 11 दिनों से मेडिकल कॉलेज के क्षयरोग वार्ड में भर्ती था और लंबे समय से टीबी की बीमारी से जूझ रहा था।परिजनों और पुलिस के मुताबिक,मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे अनुज चुपचाप वार्ड से बाहर निकलाऔर मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंज़िल से नीचे छलांग लगा दी।
गंभीर हालत में उसे देखा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
