A speeding Apache motorcycle caused havoc at Narayanpur toll plaza on Dibiyapur Road, leaving two seriously injured.
दिबियापुर रोड स्थित नारायनपुर चुंगी पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने पैदल जा रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरी। इस हादसे में पैदल युवक समेत बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
