indian army accident in hindi news
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दुर्गम पहाड़ी इलाके में सेना का बुलेटप्रूफ वाहन संतुलन खो बैठा और करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के 10 वीर जवान बलिदान हो गएजबकि 11 अन्य गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए.
पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर प्रियंका गांधी ने जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना के एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से 10 जवानों की मौत पर गुरुवार को दुख जताया। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि हमने अपने बहादुर सेना के जवानों को खो दिया। देश के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। पीएम ने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थन की। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को को सेना का एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा।इससे 10 जवानों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
सड़क-सुरक्षा उपायों की तत्काल आवश्यकता
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा में दुखद वाहन दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें सेना के कई जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया और कई अन्य घायल हो गए। शोक संतप्त परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। राष्ट्र गहरे दुःख के साथ एकजुट है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
राहुल-प्रियंका ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी के खाई में गिरने से हमारे कई जवानों की मृत्यु और कई जवानों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’
