A Celebration of Culture and Creativity: The Era International School's 8th Annual Function Concludes on a Memorable Note
द एरा इंटरनेशनल स्कूल खबरा मुजफ्फरपुर का 8वाँ वार्षिक समारोह एस.जे. बिहार क्लब, गोबरसाही–डुमरी रोड स्थित परिसर में अत्यंत भव्यता, गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बी.एस. रॉय प्रॉक्टर, बिहार विश्वविद्यालय,
डॉ. संजय पंकज प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार; संस्थापक न्यासी – गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति, मुजफ्फरपुर; न्यासी – नेशनल बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली, डॉ. मोनालिसा उप महापौर, मुजफ्फरपुर नगर निगम,के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र–छात्राओं द्वारा कुल 24 सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें 16 मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ, 2 सशक्त नाट्य मंचन एवं 6 मधुर गीत प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। नन्हे–मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने देशभक्ति, लोक संस्कृति, सामाजिक संदेश एवं समसामयिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रभावशाली मंच प्रदर्शन की अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण आदर्श अभिभावक सम्मान रहा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक कक्षा से एक पिता एवं एक माता को विद्यालय के प्रति उनके निरंतर सहयोग, समयपालन, अनुशासन, बच्चों की शिक्षा में सक्रिय सहभागिता तथा विद्यालय के साथ सकारात्मक समन्वय के लिए सम्मानित किया गया।
इस अभिनव पहल को उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों द्वारा अत्यंत सराहनीय बताया गया। अपने संबोधन में विद्यालय के निदेशक श्री अनुरंजन कुमार, श्री राजन कुमार सलाहकार समिति तथा प्रधानाचार्य श्री अभिषेक कुमार सुमन ने कहा कि द एरा इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का विकास करना भी संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की।
