Rampur: iPhone shop robbed in broad daylight; thieves made off with mobile phones worth over 50,000 rupees; the incident was captured on CCTV.
रामपुर। रामपुर में मोबाइल शॉप से दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। शहर की एक आईफोन मोबाइल शॉप पर दो शातिर चोरों ने दुकान मालिक की मौजूदगी में ही करीब 50 हजार रुपये से अधिक कीमत का आईफोन चोरी कर लिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
मोबाइल शॉप स्वामी मोहम्मद फेजान के अनुसार, दो युवक स्कूटी से उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने बातों में उलझाकर उनसे दो मोबाइल देखने के लिए लिए। इसी दौरान एक मोबाइल वापस कर दिया गया, जबकि दूसरा मोबाइल चुपचाप जेब में रख लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
चोरी किया गया मोबाइल एप्पल कंपनी का आईफोन 13 प्रो बताया जा रहा है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये से अधिक है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि यह गिरोह इससे पहले भी रामपुर की अन्य मोबाइल दुकानों पर देखा जा चुका है।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। दुकानदार ने रामपुर पुलिस से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
