Traders Unhappy with Budget 2026, Say No Relief Announced
लखनऊ: केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर लखनऊ के व्यापारियों में निराशा देखने को मिली है। व्यापारियों का कहना है कि बजट में उनके लिए कोई स्पष्ट राहत नहीं दिखाई देती।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इस बजट से उन्हें किसी तरह का फायदा समझ में नहीं आ रहा है और इससे नुकसान होने की आशंका है। उनका कहना है कि सरकार ने इस बजट में व्यापारियों की अपेक्षाओं को नजरअंदाज किया है।
