Nalanda Youth Builds China-Style ‘Tornado Swing’ After 6 Months of Hard Work
नालंदा: ज्ञान की धरती के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध बिहार का नालंदा जिला एक बार फिर अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में है। एकंगरसराय प्रखंड के कन्हैयागंज निवासी पिंटू विश्वकर्मा ने चीन के डिजाइन पर आधारित ‘टोरना डो झूला’ का निर्माण कर स्थानीय स्तर पर नई मिसाल पेश की है। उन्होंने यह झूला करीब छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया।
यूट्यूब से सीखा, खुद तैयार किया डिजाइन
पिंटू विश्वकर्मा ने बताया कि यह झूला मूल रूप से चीन का डिजाइन है। उन्होंने इसे यूट्यूब पर देखा, जिसके बाद खुद इसे बनाने का निर्णय लिया। लगातार अभ्यास और मेहनत के बाद उन्होंने पूरी तरह स्वदेशी तरीके से इस झूले को तैयार कर लिया।
अब चीन को दे रहे टक्कर
पिंटू के अनुसार, पहले इस तरह के झूले चीन से भारत में मंगाए जाते थे, लेकिन अब नालंदा के कन्हैयागंज में ही ऐसे आधुनिक झूलों का निर्माण किया जा रहा है। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर तैयार झूले चीन के उत्पादों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और नए-नए डिजाइन लगातार लॉन्च किए जा रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर बढ़ रही पहचान
पिंटू विश्वकर्मा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से न केवल युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि स्थानीय उद्योग और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
